Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड में फिर आया भूकंप, भूकंप का केंद्र लैंसडाउन (Lansdowne) के पास बताया जा रहा है…

उत्तराखंड में फिर आया भूकंप, भूकंप का केंद्र लैंसडाउन (Lansdowne) के पास बताया जा रहा है…

 

 

उत्तराखंड में शनिवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के झटके महसूस होते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

 

 

 

देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है. भूकंप का केंद्र लैंसडाउन (Lansdowne) के पास बताया जा रहा है. भूकंप के झटके शाम 4.25 बजे महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी  तरह के जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है.

 

 

इससे पहले बुधवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ रहा. बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई में सुबह 6.27 बजे भूकंप आया था. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं थी. मंगलवार की रात को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि तब भूकंप का केंद्र नेपाल था.

 

रात को भूकंप आते ही मकानों के खिड़की दरवाजे हिलने लगे थे, जिसकी वजह से लोग  दहशत में आ गए. इसके बाद अगली सुबह फिर से भूकंप के झटकों ने लोगों को दिलों में दहशत भर दी. बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है. भूकंप की वजह से राज्य एक बार बड़ी तबाही झेल चुका है.  विशेषज्ञों की मानें तो पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड ने भूकंप के लगभग 700 झटके झेले हैं, उन्होंने कहा कि अभी उत्तराखंड में भूकंप के और बड़े झटके आना बाकी हैं.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी मामले में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई,मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *