6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा* *- मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक

*प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः*

 

*- 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा*

 

*- मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक*

 

*- प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड*

 

*देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण):* प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।

 

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

 

जनपद       लाभार्थी        उपचार पर खर्च

अल्मोड़           13139         21,24,37,330

बागेश्वर            5979            8,38,61,194

चमोली            19220          32,34,19,595

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग किया।

चंपावत            7146            12,06,66,206

देहरादून            178755       3,30,83,50,958

हरिद्वार             104533        2,20,41,00,615

नैनीताल            51944          68,89,18,652

पौड़ी गढ़वाल      50602         82,51,66,285

पिथोरागढ़          15920         17,18,20,595

रूद्रप्रयाग           10980          21,55,09,524

टिहरी                36281           67,30,14,567

उधम सिंह नगर   87418          1,40,08,81,552

उत्तरकाशी         19428            36,71,15,546

 

*मीडिया सेल*

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखंड

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here