Saturday, October 24News That Matters



विजयवर्गीय ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ, कहा- बूथ स्तर तक जनता के बीच मिला अच्छा फीडबैक… और क्या कुछ बोले पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विजयवर्गीय ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ, कहा- बूथ स्तर तक जनता के बीच मिला अच्छा फीडबैक… और क्या कुछ बोले पढ़िए   पूरी रिपोर्ट

 

 

उत्तराखंड प्रवास के अंतिम दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार व संगठन आपसी तालमेल से प्रदेश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में केंद्र से आया एक रुपये भी सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है।

 

 

तीन दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धामी सरकार की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक उन्हें अच्छा फीडबैक मिला है। सरकार ने विभिन्न घटनाओं पर तेजी से एक्शन लेकर जनता के बीच अपना भरोसा कायम किया है।

 

 

उत्तराखंड प्रवास के अंतिम दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार व संगठन आपसी तालमेल से प्रदेश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में केंद्र से आया एक रुपये भी सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है। जो हमारी नीयत व नीति का प्रमाण है। उन्होंने बूथ, मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सरकार व पार्टी के कामों की जानकारी ली है। आम जनता तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। वह इस प्रवास की एक रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, सुरेश जोशी, विपिन कैंथोला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मैं, जब पूज्य पिताजी को याद करता हूँ, तो आंखें नम हो जाती हैं, लेकिन गर्व भी होता है कि उन्होंने जीवन के जिन मूल्यों की मुझे शिक्षा दी, उन्हीं मूल्यों के सहारे आज मैं, जनसेवा की राह पर चल पा रहा हूँ:धामी  

 

 

विजयवर्गीय की नसीहत, कम से कम एक रात जिले में रुकें

विजयवर्गीय ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह जिन जिलों के प्रभारी मंत्री हैं, वहां कम से कम एक रात का प्रवास जरूर करें। वहां के लोगों की समस्याएं जानें। उनका निवारण करें।

जांच एजेंसियों के सबूत न्यायालय कर रहे स्वीकार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जांच एजेंसियों के सबूतों को न्यायालय स्वीकार कर रहे हैं। फिर पाक-साफ होने का दावा क्यों किया जा रहा है।

 

भर्तियों पर लिया गया एक्शन, अब मामला हाईकोर्ट में

विजयवर्गीय ने विधानसभा में भर्तियों पर मंत्री पर कार्रवाई के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायत पर विधानसभा ने एक्शन लिया है। अब मामला हाईकोर्ट में है। हालांकि वह इस मामले में किसी भी मंत्री पर कार्रवाई के सवाल को टाल गए।

 

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का सूत्र दिया

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को अलग-अलग बैठकों में पार्टी के मेयरों, नगर पालिका अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों व जिला सहकारी समितियों के अध्यक्षों से बातचीत की। उन्होंने जिले, महानगर से लेकर कस्बों व गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व वहां संचालित विकास के कामों का फीडबैक लिया व आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा आज केंद्र से लेकर प्रदेश तक व प्रदेश से लेकर गांवों तक अधिकांशतया भाजपा की सरकार ही जनता की पसंद है, ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि उनके विश्वास पर खरा उतरें। विजयवर्गीय ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में सहकारिता विभाग की बैठक ली।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *