Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड मे 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड मे 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

 

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर कुमाऊं क्षेत्र में रेड तो गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत पहली से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, टिहरी और पौड़ी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *