Saturday, October 24News That Matters



अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश.. अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा,त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

*अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश*

*अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा*

*त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री द्वारा जोशीमठ में आपदा प्रबन्धन के कार्यों में पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में आपदा प्रबन्धन के कार्यों में किसी भी प्रकार की धन की कमी नही आने दी जाएगी। बैठक में शहरी विकास विभाग को प्रत्येक जिले में प्रभावी अर्बन टाउन प्लानिंग की तैयारी के निर्देश दिए गये हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *