Friday, October 2News That Matters


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की ओर से प्रधानमंत्री  के जन्मदिन पर चारों धामों(बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही श्री हेमकुंठ साहिब में विशेष अरदास कराई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की ओर से प्रधानमंत्री  के जन्मदिन पर चारों धामों(बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु से प्रधानमंत्री के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने हेतु प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने चंपावत के टनकपुर,बनबसा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय व हवाई निरीक्षण   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *