Friday, September 4News That Matters


श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सरखेत गांव के पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सरखेत गांव के पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

 

देहरादून।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) दल ने रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय की टीम ने सरखेत गांव के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री वितरित की। काबिलेगौर है कि सरखेत गांव के कुछ ग्रामीणों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से कट गया है, विश्वविद्यालय की टीम ने उनके बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम व हालचाल जाना।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं के दल ने पैदल मार्ग से सरखेत गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को विश्वविद्यालय की ओर से खाद्य सामग्री की किट उपलब्ध करवाई गई। विश्वविद्यालय की ओर से टीम में एन.एस.एस. समनव्यक डॉ दीपक सोम, एन.एस.एस. समनव्यक, डॉ गीता रावत, मनीष कुमार, डॉ मनवीर सिंह , डॉ अमनदीप चौहान, आयुष भट्ट, आकाश मंगवाल, अखिल मैंदोला, मनीषा मिश्रा, राधिका सेमवाल, चन्द्रेश आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और महान योग साधक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान और स्वाभिमान संपूर्ण विश्व में बढ़ रहा है तथा भारत विश्व गुरू के पद पर पुनः आरूढ़ होने के लिए तैयार हो रहा है । अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस इसका एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *