Saturday, October 24News That Matters



एसजीआरआर संस्थानों में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया।

एसजीआरआर संस्थानों में धूमधाम के
साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने अमर वीर शहीदों केा याद किया व एक से बढ़कर एक राष्ट्रप्रेम की प्रस्तुतियां दीं।
श्री दरबार साहिब परिसर में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया। इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को स्वतंतत्रा दिवस की शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय पथरी बाग कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस.रावत ने विश्वविद्यालय प्रांगण में सुबह 9ः45 बजे ध्वजारोहण किया। कुलपति ने अपने सम्बोधन में देश के स्वतंत्रता आंदोलन मंे बलिदान देने वाले अमर वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रमों में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सम्बद्ध कॉलेजों एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एसजीआरआर कॉलेज ऑफ पैरामैडिकल, एसजीआरआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ दीपक साहनी, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ आर.पी. सिंह, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के उप प्राचार्य डॉ पुनीत ओहरी, डॉ अमित वर्मा, डॉ मनोज गहलोत सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *