Sunday, October 25News That Matters



बड़ी खबर – उत्तराखंड के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया उत्तराखंड मान

बड़ी खबर – उत्तराखंड के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया उत्तराखंड मान

 

कॉमनवेल्थ गेम्स की बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने कड़े मुकाबले में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। यह पहला मौका है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला और पुरुष एकल वर्ग में दोनों ने खिताबी जीत हासिल की। लक्ष्य ने फाइनल मैच में मलेशिया के खिलाड़ी को 19-21, 21-9, 21-16 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

 

मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन बैडमिंटन की दुनिया में लगातार बुलंदिया छू रहे हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बैडमिंटन संघ के संरक्षक डीजीपी अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, निर्मला पंत, कोच दीपक रावत समेत अनेक खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा और बन गई व्यवस्था, पंजीकरण करवाने आने वाले श्रद्धालुओ को खाने पीने की अब नहीं होगी परेशानी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *