Sunday, October 25News That Matters



सचिवालय सेवा के वेतनमान डाउन ग्रेड किए जाने संबंधी निर्णय पर सचिवालय संघ के तथ्यों की जानकारी प्रदेश के बमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दूरभाष पर ली गई है।

सचिवालय सेवा के वेतनमान डाउन ग्रेड किए जाने संबंधी निर्णय पर सचिवालय संघ के तथ्यों की जानकारी प्रदेश के बमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दूरभाष पर ली गई है। अध्यक्ष, सचिवालय संघ से दूरभाष पर की गई वार्ता में मुख्यमंत्री द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया है कि उनकी समस्या व बातों को उनके द्वारा शीघ्र ही अपने स्तर पर सुना जाएगा तथा सचिवालय सेवा के वेतनमान डाउनग्रेड किए जाने के निर्णय पर उनके स्तर पर दो-चार दिन के भीतर संघ की कार्यकारिणी को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा बताया गया है कि उन्हें तथा सचिवालय संघ की कार्यकारिणी को आला अधिकारियों पर कदापि विश्वास नहीं है परंतु राज्य के मुख्यमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं सचिवालय के प्रत्येक साथी को अपने परिवार का हिस्सा समझने वाले सहृदय मुखिया पर पूर्ण आस्था एवं विश्वास है, सचिवालय संघ द्वारा सचिवालय के वेतनमान डाउनग्रेड का फैसला अब माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर केंद्रित किया गया है, सचिवालय संघ को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस मामले में कार्मिक हित में पुनर्विचार करते हुए फिलहाल इस विवादित निर्णय को स्थगित रखेंगे तथा इस संबंध में पूर्व किसी कमेटी के माध्यम से इसे पुनर्विचार कर निर्णय करेंगे।

दीपक जोशी अध्यक्ष सचिवालय संघ

यह भी पढ़ें -  पुष्कर सरकार और विवादों संग मंत्रियों के 7 फेरे! मुसीबत साबित हो रहे Cabinet सहयोगी:इनको समझाना-संभालना शासन चलाने से अधिक मुश्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *