Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड भाजपा संगठन से बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाया जा सकता है

उत्तराखंड भाजपा संगठन से बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाया जा सकता है लिहाजा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी कर दी है।

जारी किए गए आदेश के अनुसार, के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दे कि महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं संगठन में भी इनकी काफी अच्छी खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला उच्च शिक्षा के तहत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी... धन्यवाद धामी जी... पेश है एक रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *