Saturday, October 24News That Matters



जिला खेल अधिकारी को दिए स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

जिला खेल अधिकारी को दिए स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश

 

*मुनिकीरेती( टिहरी)*:

 

आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

खेल मंत्री रेखा आर्या को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं,वही उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंत्री रेखा आर्या ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए। साथ ही मंत्री महोदया ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत महसूस होती है जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं , चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। मंत्री महोदया ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हिन्दुओं और मुसलमानों के पुरखे एक ही थे, हर भारतीय ‘हिन्दू’, संवेदनशील मुस्लिम कट्टरवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करें: मोहन भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *