Saturday, October 24News That Matters



राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू, 11 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगी।

देवभूमि उत्तराखंड आ रही है एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी यह सब कुछ रहेगा खास

 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू, 11 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर राष्ट्रपति उम्मीदवार, 11 जुलाई को देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गयी है। इसी क्रम में कल प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुर्मू के दौरे को लेकर संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
आपको बता दें कि 11 जुलाई को सीएम धामी, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा, राज्यसभा सांसद, राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण और विधायकों के साथ NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू अपनी जीत सुनिश्चित को लेकर मुलाकात करेंगी।

यह भी पढ़ें -  George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *