Wednesday, November 11News That Matters



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘‘ स्वच्छता के सिपाही’’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन
पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘‘ स्वच्छता के सिपाही’’ का विमोचन किया।

पुस्तक के लेखक ललित शौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने पुस्तक को समाज में स्वच्छता का भाव जागृत करने वाली तथा बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता का संदेश देने में मददगार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता समय की जरूरत है।
पुस्तक के लेखक ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा अब तक बाल मन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर 09 पुस्तकों का इससे पूर्व प्रकाशन किया गया है।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र सिंह रावत, पुस्तक के प्रकाशक रजनीश कौसवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में उत्तराखण्ड की मनीषा रावल, ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। कु० मनीषा ने स्थानीय खेल-खिलौने विद्या के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *