पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए उत्तराखंड के डायनामिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई, तो मुख्यमंत्री ने कहा मैं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सतत मार्गदर्शन ने मुझे इस लायक बनाया कि आज मैं उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का पात्र हूं।

चंपावत विधानसभा उप चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। पुष्कर सिंह धामी यहां से 55,025 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके साथ ही उत्तराखंड की राजनीति का यह युवा चेहरा अब प्रदेश का सबसे दमदार चेहरा बनकर स्थापित हो गया है। उत्तराखंड चुनाव में परंपरागत खटीमा सीट को कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से गंवाने के बाद कुछ दिनों के लिए उनके राजनीतिक करियर पर सवाल उठाया जाने लगा था। खटीमा से सीएम धामी कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से 6579 वोटों से हारे थे। लेकिन, चंपावत विधानसभा में उन्होंने रेकॉर्ड 55 हजार वोटों से भारी जीत दर्ज कर उस हार की टीस को खत्म किया है। सीएम धामी की रेकॉर्ड जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

पुष्कर सिंह धामी और उनके राजनीतिक करियर के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण था। इस नजरिए से भी यह जीत काफी दमदार मानी जा सकती है। पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की चुनावी राजनीति में करीब एक दशक से सक्रिय हैं। लेकिन, अब तक उनकी जीत साधारण ही रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनाए जाने के दौरान भी उनके नेतृत्व क्षमता को ज्यादा तबज्जो दी गई थी। हार के बाद भी जब वे प्रदेश की बागडोर संभाल रहे थे, तो इसका कारण प्रदेश में भाजपा की बिगड़ती छवि को सुधारना और पार्टी को 47 सीटों पर दोबारा जीत दिलाना रहा। भले धामी हारे, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। धामी ने वर्ष 2012 में अपने गृह क्षेत्र खटीमा से चुनावी मैदान में कदम रखा और फिर लगातार दो चुनाव जीते।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री हरदा के होली मिलन में पहुॅचे राजनैतिक, सांस्कृतिक, टेड यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के लोग, हरदा हुए गद गद

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चंपावत से रेकॉर्ड जीत के लिए उत्तराखंड के डायनामिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई। मुझे विश्वास है कि वे उत्तराखंड की प्रगति के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। पीएम मोदी ने चंपावत की जनता का आभार जताते हुए लिखा कि मैं चंपावत की जनता का भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता है। साथ ही, हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड की जनता विशेष रूप से चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं उत्तराखंड की महान जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये उसी जनता की जीत है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को अपने सर माथे पर बिठाया है। ये आपके भरोसे की जीत है। ये जीत मुझे उत्तराखंड की जनता की सेवा में प्राणपण से जुटे रहने का आदेश दे रही है।
इस मौके पर मैं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सतत मार्गदर्शन ने मुझे इस लायक बनाया कि आज मैं उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का पात्र हूं।
प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, साधना और तपस्या हम सभी के लिए आदर्श का एक मानक बन चुकी है। ये एक ऐसा मानक है जिसकी ओर बढ़ते हुए हम खुद को निखारते जाते हैं, जन सेवा की राह में स्वयं को मांजते जाते हैं।

चंपावत विधानसभा का ये उपचुनाव केवल जीत हार की लड़ाई नहीं थी। इस उपचुनाव की ओट में उत्तराखंड को सजाने, संवारने और प्रगति का स्वर्णिम अध्याय रचने के स्वप्न भी छिपे हुए थे।
ये 55025 वोटों की ऐतिहासिक जीत इन्हीं सपनो को पूरा करने के संकल्प की प्रतिध्वनि है। हमने प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड की जनता के जीवन को सुखमय बनाने का यज्ञ शुरू किया है। ये जीत इस यज्ञ की पूर्णता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें -  अधिकारी हो या कर्मचारी, केन्द्र एवं राज्य सरकार के विकास की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें : महेन्द्र सिंह राणा  

मैं अपने चंपावत के लोगों को भी यकीन दिलाता हूं कि उनकी हर पुकार, हर आग्रह, हर आदेश पर मैं स्वयं सेवा में हाज़िर रहूंगा। मैं इस प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। मेरे जीवन का मकसद ही इस प्रदेश की सेवा है। पर एक जनप्रतिनिधि होने के नाते चंपावत के प्रति मेरे कुछ विशिष्ट उत्तरदायित्व भी हैं। मैं पूरे मनोयोग और समर्पण से उन उत्तरदायित्वों की सिद्धि की कोशिश करूंगा। चंपावत की जनता ने विरोधियों के जिस छ्द्य जाल को अपनी दूरदर्शी आंखों से भेदकर मुझे ये जीत दिलाई है, उनके प्रति मेरे हृदय में सदैव के लिए विशेष आभार है। एक बार फिर से उत्तराखंड की इस महान जनता को मेरा सादर प्रणाम और अभिवादन।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here