Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखण्ड के इस जिले में चल रहा था देह व्यापारियों का गंदा धंधा, सेक्स रैकेट के पकड़े जाने से मचा हड़कंप, बेखौफ पनप रहा था कारोबार

उत्तराखण्ड के इस जिले में चल रहा था देह व्यापारियों का गंदा धंधा,
सेक्स रैकेट के पकड़े जाने से मचा हड़कंप, बेखौफ पनप रहा था कारोबार

 

बता दे कि एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापा मारकर होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

आपको बताते चलें कि काशीपुर में कुंडा थाना क्षेत्र की मण्डी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज स्थित है।
होटल का मालिक और उसका पुत्र पूर्व में भी पोक्सो एक्ट में जेल की हवा खा चुका है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर की टीम ने इंचार्ज श्रीमती वसंती आर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापा मारा।
इस दौरान टीम ने होटल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियो को पकड़ लिया।
टीम ने सभी को हिरासत में लेकर कुंडा थाना ले गयी। टीम इंचार्ज वासंती आर्य ने बताया कि टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में रैकेट की शिकायत मिल रही थी।
शिकायत पर आज छापा मारकर होटल से दर्जनभर के आसपास युवतियों तथा दर्जन भर से अधिक युवकों को पकड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि होटल के मालिक की संलिप्तता पाई गयी है,
इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम बनी हुई है जोकि जिले भर में इस तरह की शिकायत आने पर छापामार कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए हुए थे ऐसे लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल में जो लोग अवैधानिक रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सीएम आवास कूच के दौरान देशभक्त, कर्नल कोठियाल की गिरफ्तारी पर ,मनीष सिसोदिया ने की निंदा - आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *