Sunday, October 25News That Matters



हरिद्वार जिले में केस दाखिल करने के साथ एसआर प्रसाद ने एक साल के अंदर पोता या फिर बेटे-बहू से ढाई-ढाई करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है

उत्तराखंड मे इन मां-बाप ने बेटे-बहू पर ठोका केस,कहा-एक साल के अंदर पोता दो या फिर पांच करोड़ रुपये पढ़े पुरी रिपोर्ट

 

 

ख़बर हरिद्वार से हे जहा बूढ़े मां-बाप ने अपने बेटे-बहू पर केस दाखिल किया है।
बता दे कि हरिद्वार जिले में केस दाखिल करने के साथ एसआर प्रसाद ने एक साल के अंदर पोता या फिर बेटे-बहू से ढाई-ढाई करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है

हरिद्वार में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बुजुर्ग मां-बाप ने अपने ही बेटे-बहू पर केस दर्ज कर हर्जाना मांगा है। बेटे की परवरिश और नौकरी के लिए खर्च किए गए पैसों के एवज में पांच करोड़ रुपये हर्जाना या फिर अपना पोता मांगा है।
जानकारी अनुसार एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार, एसआर प्रसाद ने हरिद्वार कोर्ट में बेटे-बहू पर केस दर्ज करते हुए कहा कि हमे हमारा पोता या हर्जाना चाहिए।
प्रसाद का कहना है कि या तो हमें एक साल के अंदर हमारा पोता दे दिया जाए या फिर हर्जाने के तौर पर पांच करोड़ रुपये दिए जाएं। उनका कहना है कि बेटे को पढ़ाने के साथ ही अमेरिका में ट्रेनिंग में हुए खर्चे के बाद अब उनके पास कोई भी पैसा नहीं बचा है। वह कहते हैं कि 2016 में बेटे की शादी करवाई थी और उन्हें नाति-पोते का मुंह देखना था।

मैंने अपने बेटे को पढ़ाने-लिखाने के साथ ही अमेरिका में उसकी ट्रेनिंग का खर्चा भी उठाया। बैंक से लोन लेकर घर भी बनाया। मेरे पास अब कुछ भी पैसा नहीं बचा है। हम आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं। हमने अपनी याचिका में बेटे और बहू से ढाई-ढाई कराेड़ रुपये की मांग की है, ताकि मैं और मेरी पत्नी गुजारा कर सकें। हमें पैसों की बहुत ही ज्यादा किल्लत है’ प्रसाद।
प्रसाद के वकील एके श्रीवास्तव कहते हैं कि यह हमारे समाज का सच है। हम बच्चों को पढ़ाते हैं-लिखाते हैं और बाद में सैटल होने के बाद बच्चे अपने बूढ़े मां-बाप को पूछते तक नहीं हैं। वह उन्हें भूल जाते हैं। बताया कि बुजुर्ग मां-बाप ने अपने बेटे-बहू से पांच करोड़ रुपये या फिर एक साल के अंदर अपने पोते की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *