Tuesday, October 14News That Matters

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कांग्रेस के यह तीन नेता कर रहे थे दुष्प्रचार पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

 

जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है।

गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए।

 

रैक्वाल ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे। जिलाध्यक्ष के आदेश पर फिलहाल इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महादेवी कन्या पाठशाला कालेज सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था के अन्तर्गत संचालित समस्त संस्थाओं की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *