Saturday, October 24News That Matters



पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार,कहा भौकूंगा भी और काटूंगा भी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए की गई गंभीर टिप्पणी पर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। हरीश रावत ने रविवार को केंद्रीय मंत्री शाह पर पलटवार किया। हरीश रावत ने कहा कि मैं वहीं हूं, जो शाह ने कहा है। उत्तराखंड के लिए भौकूंगा भी और जरूरत पड़ी तो काटूंगा भी।

रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री समेत भाजपा के सभी नेताओं का आभार भी जताया। कहा कि ये सभी लोग कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता पर आए दिन लट्ठ पर लट्ठ बरसा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए हमेशा बोलूंगा और यदि उत्तराखंड के हितों की लूट मचेगी तो थोड़ा काटूंगा भी।

 

उत्तराखंड और हरीश रावत से माफी मांगे मोदी और शाह: कांग्रेस
कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और सामान्य नैतिक मूल्यों को अपमानित करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उत्तराखंड की जनता और पूर्व सीएम हरीश रावत से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह व गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी केंद्रीय गृहमंत्री ने के बोले शब्दों का पर कड़ी निंदा की है और कहा कि एक सभ्य समाज में ऐसे शब्द स्वीकार्य नहीं हो सकते।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश: 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक होने वाले 6वें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन की सभी तैयारियां समय पर सुव्यवस्थित तरीके से की जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *