Friday, September 4News That Matters


राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, मंगलौर सहित इन शहरों में होंगी चुनावी रैली

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को हरिद्वार के मंगलौर और अल्मोड़ा के जागेश्वर में जनसभा करेंगे। पहले उनका कार्यक्रम श्रीनगर व अल्मोड़ा के लिए बनाया जा रहा था। मंगलौर सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संगठन वर्तमान विधायक काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और जागेश्वर में पूर्व विस अध्यक्ष व वर्तमान विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल।

 

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी सुबह 11.50 बजे मंगलौर पहुंचेंगे। वहां जनसभा के बाद दोपहर तीन बजे उनकी दूसरी सभा जागेश्वर में होगी। वर्तमान चुनाव में यह राहुल का तीसरा दौरा होगा। इससे पूर्व 16 दिसंबर को देहरादून और पांच फरवरी को ऊधमसिंहनगर तथा हरिद्वार में उनका कार्यक्रम हो चुका है।

जोशी ने बताया कि इसी प्रकार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है। प्रियंका का 12 फरवरी को राज्य में दो स्थानों पर जनसभा का कार्यक्रम है

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वर्तमान में प्रदेश मे हो रही भारी वर्षा एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रहे हिमपात के दृष्टिगत भी निरन्तर सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाए रखे जाने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति का त्वरित ढ़ंग से सामना किया जा सके। किसी भी आपदा के दृष्टिगत रिस्पॉन्स टाईम को कम से कम रखे जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *