Saturday, October 24News That Matters



हरीश रावत की फोटो वायरल करने पर चुनाव आयोग का BJP को भेजा सख्त नोटिस

उत्तराखंड भाजपा के ट्विटर हैंडल पर जारी कांग्रेस नेता हरीश रावत की मार्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) फोटो पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने इसे पहली नजर में भड़काऊ और चुनाव प्रक्रिया पर बुरा असर डालने वाला मानते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 24 घंटे में जवाब देने को कहा है।

 

कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उत्तराखंड भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरुवार रात जारी एक ट्िवट में पूर्व सीएम हरीश रावत की छेड़छाड़ की गई तस्वीर जारी की गई है। जो कि एक समुदाय से संबंधित है।

 

साथ ही इस तस्वीर के साथ एक संदेश भी लिखा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उक्त शिकायत नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग को भेजी थी, जिस पर आयोग के प्रमुख सचिव राहुल शर्मा की ओर से इस पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में आयोग ने इसे पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।

 

आयोग ने इसे भड़काऊ बयान बाजी के चलते लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने और इससे कानून व्यवस्था का संकट खड़ा होने के चलते चुनाव प्रक्रिया पर असर डालने की शर्त का उल्लंघन माना है। इस पर आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस पर 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। जवाब न दिए जाने पर आयोग ने आगे कार्रवाई करने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें -  दूरदराज, सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस की समस्याओं का मौके पर होगा निस्तारण: डीएम देहरादून  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *