Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी उधम सिंह नगर और हरिद्वार में है चुनावी कार्यक्रम,गंगा आरती में भी होंगे शामिल

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उधम सिंह नगर पहुंच गए हैं जहां वह किच्छा जाकर किसानों से संवाद कार्यक्रम करेंगे ऐसे मैं उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद हैं आपको बता दें आज राहुल गांधी उधम सिंह नगर के साथ साथ हरिद्वार में भी रहेंगे और गंगा पूजा में भी होंगे शामिल

 

इसके बाद हरिद्वार में राहुल गांधी वर्चुअल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड ने चप्पे-चप्पे की जांच की। राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वाया कार से हरिद्वार आएंगे। राहुल गांधी शनिवार को अपराह्न चार बजे कार्यक्रम स्थल नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे। वर्चुअल संवाद करने के बाद राहुल गांधी साढ़े पांच बजे हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और खुफियां एजेंसियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी भी शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जायजा लिया।

 

सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सघन चेकिंग चलाया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। हरकी पैड़ी और कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें -  केदारखंड के साथ-साथ मानसखंड कॉरिडोर के तहत कुमांऊ क्षेत्र के मंदिरों का भी विकास कर रहे हैंधामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *