Friday, September 4News That Matters


पूर्व सीएम हरीश रावत ने वर्चुअली अल्मोड़ा में जनता को किया संबोधित

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा विधानसभा के जनता को संबाेधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पर अल्मोड़ा ने बुलंदियों को छुआ। लेकिन पिछले पांच साल में भाजपा ने पिछे धकेल दिया है। कांग्रेस के समय के हुए कार्य को रोकने का कार्य किया। जिसका सीधा नुकसान अल्मोड़ा जिले के लोगों को हुआ। सुशासन के लिए लोकायुक्त लाया जाएगा।

 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने संबाेधन में सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एसएसजे परिसर को जेएनयू की तर्ज पर आवासीय विद्यालय बनाने का कार्य किया था। भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को खत्म कर दिया। वहीं दूसरा जिसके लिए अल्मोड़ा की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय के कार्य को रोक दिया। जो कांग्रेस सरकार ने सपने के रुप में देखा था। उन्होंने कहा कि राम प्रसाद सागर वाटर प्रोजेक्ट जो लोगों की पानी की समस्या का समाधान कर सकती थी। लेकिन इस कार्य को भी रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की याद में शिल्प संस्थान के कार्य ठप है। कांग्रेस सरकार आएगी तो यह सब कार्य फिर से शुरु होंगे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सेना में सेवारत सैनिकों/सर्विस मतदाताओं को जारी मतपत्रों पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया,मतो को निरस्त करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *