Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, सरकार बनी तो ₹ 500 में मिलेगा LPG सिलेंडर,जाने एक नजर में…

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर रसाई गैस सिलेंडर की कीमत पांच सौ रुपये से पार नहीं होगी। कहा कि महंगाई को कम करने के लिए विशेषतौर से कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए प्रियंका का कहना था कि बीजेपी ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। बीजेपी ने काम करने की जगह विज्ञापन पर काम किया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ ही बीजेपी का डबल इंजन ठप हो गया है।

बुधवार को देहरादून पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया। उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने चिंता जताई कि भाजपा सरकार में एलपीजी सिलेंडर के दाम एक हजार रुपये पार हो गए हैं और पहाड़ पहुंचते-पहुंचते रसोई गैस के दाम दो हजार रुपये तक हो जाते हैं। गांधी ने भरोसा दिलाया कि रसोई गैस के दाम किसी भी सूरत में 500 रुपये के पार नहीं होंगे।

 

महंगाई पर बोलते हुए गांधी कहतीं हैं कि सस्ती रसोई का हर गृहणी का हक है और उसे हरहाल में दिया जाएग। भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी का कहना था कि विकास के नाम पर उत्तराखंड में सिर्फ बातें ही बातें हुईं हैं, जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ग्रामीणों का बुनियादी सुविधाओं के लिए कई-कई किमी पैदल चलना पड़ता है। कहा कि बदलाव के लिए जागरूकता जरूरी है ताकि सही पार्टी की सरकार बन सके और जनमानस की मुश्किलों का हल निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें -  कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर के दो पदों पर भी हुआ चयन  

घोषणापत्र एक नजर में…
– 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।
– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
– पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।
– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
– मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
– कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने परिवार को उत्तराखंड से जोड़ा
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों को नमन करने के साथ की। उन्होंने कहा कि उनके पिता, चाचा, भाई ने भी देहरदून से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को उत्तराखंड से बहुत पुराना नाता है। वह पिछले कई सालों से उत्तराखंड आती रहती हैं। लेकिन, पिछले पांच सालों में उत्तराखंड की हालत देखकर उन्हें बहुत दुख होता है।

यह भी पढ़ें -  धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *