Sunday, October 25News That Matters



दिलचस्प : धर्मपुर के लाल बीर पवार के हाथ में आया बल्ला, तबादतोड़ वोट मिलने का किया उन्होंने दावा , चमोली के लिए बने आफत

दून में कांग्रेस जहां बागी नेताओं को मनाने में कामयाब रही, वहीं भाजपा के नाराज नेता नहीं माने। दिलचस्प बात यह है कि धर्मपुर सीट से मैदान में उतरे भाजपा बागियों को चुनाव चिह्न ‘बल्ला मिला है। अब देखना होगा कि सियासी पिच पर नेता कितनी ‘बल्लेबाजी कर पाते हैं?

 

भाजपा-कांग्रेस में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने मोर्चा खोलते हुए नामांकन करवाया था। शहर में कांग्रेस जहां तीन नाराज नेताओं को मनाने में कामयाब रही। भाजपा एक को भी नहीं मना पाई। धर्मपुर से वीर सिंह पंवार मैदान में डटे हैं। संयोग देखिए, चुनाव मैदान में दोनों को चुनाव चिह्न भी बल्ला मिला है। धर्मपुर सीट से भाजपा के नेता वीर सिंह पंवार चुनाव में डटे हैं। बंजारावाला, मोथरावाला, पटेलनगर और कारगी में उनकी पकड़ बताई जाती है। यहां टिहरी विस्थापित और पहाड़ी वोटर हैं। प्रॉपर्टी कारोबारी पंवार छात्र जीवन में एबीवीपी में पदाधिकारी रहे। भाजपा में भी कई दायित्व भी संभाले। पंवार पहाड़ी प्रजामंडल नाम की संस्था के जरिये सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुझे विश्वास है कि आप सबके द्वारा इस अपार स्नेह से हम नगर निगम बोर्ड में अपनी भूमिका निभाते हुए अपने सभी प्रत्याशियों के साथ विजय की जीत को प्राप्त करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *