Sunday, September 14News That Matters

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एलान सरकार बनी तो ब्राह्मण समाज के लिए बनाएंगे आयोग

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए आयोग बनाएंगे जो उनकी सामाजिक स्थिति का अध्ययन करेगा। इसके अलावा पांचों प्रयागों में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। नामांकन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह 28 नवंबर को रामनगर में नामांकन करेंगे

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पुरोहितों के लिए पेंशन शुरू की, लेकिन भाजपा ने इसे बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार बनी तो समाज व जनकल्याण की पेंशन को बढ़ाएंगे। विधानसभा टिकटों के आवंटन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत फहमी जल्द दूर हो जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

 

रामनगर से रणजीत रावत की नारागजी पर उन्होंने कहा कि रणजीत उनके भाई हैं। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा। टिकटों की घोषणा के बाद कुछ लोगों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि युद्ध भूमि बहादुर लोगों के साथ न्याय करती है, कायरों के साथ नहीं।

भाजपा सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता के अहंकार में पुरोहित समाज को अपमानित करने का काम किया। परंपरागत संस्कार, मान्यताएं एवं मंदिरों के संचालन को समाप्त कर उसने बोर्ड का गठन किया, लेकिन समाज के विरोध के बाद उसे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र के आधार पर सत्ता में आते हैं, लेकिन उसकी आवाज को नहीं सुनते। उसे सम्मान देने बजाए उसे कुचलते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थानो, कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *