Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड:कांग्रेस के 11 और टिकट हुए तय,हरदा होंगे रामनगर से उम्मीदवार

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हालांकि बीते दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तो वहीं, कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है।
इन विधानसभा सीटों से होंगे ये उम्मीदवार…….
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने किया सम्मानित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *