Friday, September 4News That Matters


मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

 मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून 23 नवम्बर, मंगलवार को प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ स्थित आवास में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी श्रीदेवसुमन नगर मण्डल एवं शहीद दुर्गामल्ल नगर मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सम्बोधित किया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा अंतर्गत बूथों के प्रभारियों की कामकाजी बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें संगठन द्वारा दिए गए कार्याे की समीक्षा के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथों पर जिम्मेदारी दी गई है।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनहित के कार्यो को प्राथमिकता पर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अबकी बार 60 पार के नारे को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो काम इन पांच वर्षो में किये हैं, वह ऐतिहासिक है। उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आहवान किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधानसभा प्रभारी रविंद्र कटारिया, डा0 ओपी कुलश्रेष्ठ, आदित्य कोठारी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, आर एस परिहार, निरंजन डोभाल, विष्णु गुप्ता, संध्या थापा, सुंदर कोठाल सहित सभी वार्डो के पार्षद, वार्डो के प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी: डॉ. धन सिंह रावत धीमे निर्माण पर कार्यदायी संस्थाओं को लगाई मंत्री ने फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *