Friday, September 4News That Matters


उत्तराखण्ड में हरीश रावत का हल्ला बोल कहा मुख्यमंत्री धामी ने परिसंपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश के सामने कर दिया आत्मसमर्पण

उत्तराखण्ड में हरीश रावत का हल्ला बोल कहा मुख्यमंत्री धामी ने परिसंपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश के सामने कर दिया आत्मसमर्पण

देहरादून।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार पर राज्य की परिसंपत्ति बटवारे के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने 18 नवंबर को काले दिन के रूप में मनाने की घोषणा भी की।
बता दे की देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले को लेकर भी धामी सरकार को आड़े हाथ लिया। हरीश रावत ने कहा कि इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। ओर राज्य के हित के लिए कांग्रेस पार्टी अदालत का दरवाजा तक भी खटखटाएगी।
हरीश रावत का धामी सरकार पर आरोप, परिसंपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश के सामने किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें -  रोज़गार गारंटी परिषद की बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए तेज़ी से रिक्त पदों की नियुक्ति और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *