Saturday, October 24News That Matters



यहाँ ढाई साल का बच्चा हो गया लापता , परिवार का रो रोकर बुरा हाल

यहाँ ढाई साल का बच्चा हो गया लापता , परिवार का रो रोकर बुरा हाल

 

हल्द्वानी :-शहर से एक बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि केमू बस स्टेशन के पास एक गली से करीब ढाई साल का बच्चा लापता हो गया।सूचना के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने करीब 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन देर रात तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

 

जानकारी के अनुसार शहर के एक स्टेशनरी की दुकान में काम करने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि उसका ढाई साल का बेटा दक्ष खेलते समय गली से लापता हो गया है। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। बताया कि मां लोगों के घरों में काम करने गई थी। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, होटलों के आसपास बच्चे की तलाश की। पुलिस का कहना है कि बच्चे के सिर पर बाल कम है। वह पीले रंग का स्वेटर पहना है। फिलहाल बच्चे का कही पता नहीं चल सका

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड सोसाइटी आफ आब्सिट्रिट्रियंस एण्ड गाइनाकोलाॅजिस्ट, फोग्सी एवम् गाइनिकोलाॅजिकल आनकाॅजी कमेटी के सहयोग से आयोजन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देश के कई राज्यों के नामचीन स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *