Sunday, October 25News That Matters



इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि

भारत में सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। 1 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस सहित डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 469 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आवेदन आमंत्रित किए जाने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। साथ ही सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 अक्टूबर 2021 को 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र की छूट का प्रावधान भी किया गया है

जानें योग्यता
टेक्निशियन अप्रेंटिस – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 के बाद सम्बन्धित ट्रेड में फुल टाईम डिप्लोमा।
ट्रेड अप्रेंटिस – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाईम ग्रेजुएशन डिग्री।
डीईओ – कम से कम 12वीं उत्तीर्ण लेकिन स्नातक से कम

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी की पहल पर अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों से हुवा विचार विमर्श, राज्य पुलिस बलों में भर्ती में प्राथमिकता के साथ हॉर्टीकल्चर से भी जोड़ने पर बनेगी रूपरेखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *