Saturday, October 24News That Matters



घर के मंदिर में जल रहे दीए ने पकड़ी आग, सारा सामान जलकर राख

हल्द्वानी। यहां इंदिरा नगर में काबुल गेट के पास एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घर के मंदिर में रखे दीए से आग लगी।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के इंदिरा नगर स्थित काबुल गेट के पास लालचंद के घर में नवरात्र के मौके पर मंदिर में दीया जलाकर रखा गया था। इस दौरान मंदिर में जल रहे दीए से एक कमरे में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

 

आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें -  गैरसैण को लेकर त्रिवेन्द्र की योजनाएं धरातल पर उतरना शुरू; आईटीआई, सड़क समेत अन्य कार्यों के लिए इतने करोड़ मंजूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *