Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: गुमशुदा युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल मे मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

ख़बर हल्द्वानी से है जहा इंदिरा नगर में एक गुमशुदा युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव जंगल मे मिला है
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इंदिरा नगर निवासी युवती विगत दो-तीन दिन से गुमशुदा थी, जिसकी सूचना युवती के परिजनों के द्वारा थाना बनभूलपुरा में दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा युवती की तलाश शुरू कर दी गई। वही विगत रात्रि थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा युवती की लाश थाना बनभूलपुरा की इंदिरा नगर चैक पोस्ट के सामने जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की है

इधर मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पराशर, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक व फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। वही इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसका शव आज इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुई है। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *