Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल दुःखद

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल दुःखद

 

दुःखद ख़बर है जानकारी अनुसार गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। ये हादसा डबरानी व गंगनानी के बीच हुवा इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
वही घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बताया गया है कि कल गुरुवार रात साढ़े नौ बजे एक कार हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही थी जो डबरानी व गंगनानी के बीच अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में हर्ष मिश्रा(32) निवासी औरैया उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश उर्फ अंशुल, रमेश सिंह व विशाल कुशवाहा तीनों निवासी औरैया उत्तर प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व घायलों को निकाला

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ में प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *