Friday, October 2News That Matters


शादी के अगले दिन ही लुटेरी दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार

शादी की अगले दिन ही दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मुजफ्फरनगर से आये परिवार वालों ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत की। और शादी करवाने वाली महिला को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार ज्वालापुर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि बेटे की उम्र अधिक होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिन पहले वह हरिद्वार आए थे।

जहां उनकी मुलाकात ज्वालापुर बकरा मार्केट निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने एक महिला से शादी की बात चलाई। हालांकि महिला पहले से ही तलाकशुदा थी। 13 सितंबर को एक महिला से उनके बेटे की शादी करा दी गई। अगली ही दिन महिला जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। परिजन हरिद्वार पहुंचे और शादी कराने वाली महिला को पकड़ लिया। और पुलिस के पास ले गए। जहां महिला ने दुल्हन तक पकड़वाने का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी सीसी नैथानी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार ने महंगाई को लेकर बड़े कदम उठाए हैंपेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई हैप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *