Friday, October 2News That Matters


सावधान उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी अलर्ट जारी

सावधान उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी अलर्ट जारी

 

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया 

उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश राज्यभर में दुश्वारियां भी बढ़ी हुई है। गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गए थे। यहां मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई। इसके अलावा यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और पालीगाड़ में भी अवरुद्ध हुआ था। फिलहाल, यहां यातायात सुचारू है। 

यह भी पढ़ें -  आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे। उन्होंने आपदा कार्यों को शीघ्र दुरूस्त करने हेतु जनपद नैनीताल व ऊधम सिंह नगर को आपदा मद से 50 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *