Friday, September 4News That Matters


पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को 50 लाख और सरकारी नौकरी देगी सरकार , वंदना कटारिया को 5 लाख देगी सरकार , खेल मंत्री की घोषणा

आज देहरादून में खेल एवं खिलाड़ियों, युवाओं के उन्नयन हेतु खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में उत्तराखंड खेल नीति-2020, पी.आर.डी. के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों हेतु सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण सम्बंधित विषयों पर चर्चा की।

उत्तराखण्ड के अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार जी को टोक्यो पैरालंपिक्स में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹50 लाख की धनराशि तथा राजपत्रित नौकरी पर नियुक्त दी जाएगी।

 

टोक्यो ओलंपिक्स में इतिहासिक हैट्रिक लगाने वाली प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹5 लाख की धनराशि दी जाएगी।

प्रदेश में खेल एवं खिलाडियों में रुचि बढ़ाने, खेल के उन्नयन हेतु निर्मित उत्तराखंड खेल नीति-2020 के अंतर्गत प्रदेश से खिलाड़ियों को तैयार करने हेतु खेल सचिव उत्तराखंड को निम्नवत निर्देशित किया :

 

– प्रत्येक जिले में सौ (100) बालिकाओं और सौ (100) बालकों को चयनित कर उनकी खेल छात्रवृत्ति का प्रावधान किया जाए।

 

– साथ ही प्रदेश में खिलाड़ियों को सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था की जाए।

प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और निखारने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता सहित निरन्तर कार्यरत और प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए उत्तराखंड के डायनामिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई, तो मुख्यमंत्री ने कहा मैं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सतत मार्गदर्शन ने मुझे इस लायक बनाया कि आज मैं उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का पात्र हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *