Saturday, October 24News That Matters



ऋषिकेश: पहुंचे कर्नल कोठियाल,पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए कर्नल कोठियाल को दिया समर्थन

सैनिक संवाद में ऋषिकेश पहुंचे कर्नल कोठियाल,पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए कर्नल कोठियाल को दिया समर्थन:आप

 

आज आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी और वरिष्ट नेता कर्नल अजय कोठियाल,आज ऋषिकेश में पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे । श्यामपुर पहुंचे कर्नल कोठियाल का पूर्व फौजियों ने शानदार स्वागत किया और संवाद कार्यक्रम के दौरान उनसे सीधे रूबरू हुए। इस दौरान सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने कर्नल कोठियाल के उत्तराखंड नवनिर्माण के लक्ष्य में अपना समर्थन दिया और कर्नल कोठियाल को शुभकामनाएं दी।

 

 

इस दौरान पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए कर्नल कोठियाल ने पुराने लोगों के साथ अपने फौज के समय समेत कई मुद्दों पर बात की और उत्तराखंड नवनिर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की । सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड नवनिर्माण के इस अभियान में कर्नल कोठियाल के साथ चलने का आश्वासन दिया और उनसे उत्तराखंड को लेकर कई मुद्दों पर बात भी की।

 

आप वरिष्ट नेता और सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने इस दौरान पूर्व फौजियों को संबोधित करते हुए कहा,पूर्व सैनिक देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके और अब उत्तराखंड नवनिर्माण उनके सहयोग के बिना असंभव है इसलिए हर पूर्व फौजी से वो आवाहन करते हैं जैसे देश के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया अब समय है उत्तराखंड के युवाओं,महिलाओं बुजुर्गों और यहां के विकास के लिए उत्तराखंड नवनिर्माण के संकल्प के साथ जुड़े।

इस दौरान सैकड़ों पूर्व सैनिक इस संवाद में मौजूद रहे जिनमें पूर्व कर्नल सुनील कोटनाला,
संगठन मंत्री दिनेश असवाल, धनपाल सिंह रावत, चन्द्र मोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, अंग्रेज कुमांई, लालमणि रतूड़ी, देवराज नेगी, कुलदीप राणा, महावीर मेखली, वैभव जोशी, जयप्रकाश भट्ट, सुनील दत्त समेत कई लोग मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें -  धर्मपुर के धर्म युद्ध में निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़, भाजपा और कांग्रेस के लिए संकट बने पंवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *