Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. श्रीनगर कोतवाली पुलिस लगातार नशामुक्त अभियान के तहत श्रीनगर शहर में नशा बेच रहे तस्करों की गिरफ्तारी

श्रीनगर कोतवाली पुलिस लगातार नशामुक्त अभियान के तहत श्रीनगर शहर में नशा बेच रहे तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। श्रीनगर पौड़ी रोड पर पराग डेरी के पास एक परचून दुकान चला रहे युवक को 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि हरियाणा से ट्रक ड्राइवर उसे स्मैक लाकर बेचने के लिए देता है, जिससे वह श्रीनगर के युवाओं को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने पकड़े गए दुकानदार के साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी मामला पंजीकृत कर दिया है।

श्रीनगर कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर चल रहे चैकिंग अभियान के बाद श्रीनगर के पराग डेरी के पास चैकिंग अभियान के दौरान 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आशीष रावत ग्राम गुराड़, ऐकेश्वर, हाल निवासी डांग श्रीनगर को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त स्मैक हरियाणा से एहसान नामक ट्रक ड्राइवर से लेकर श्रीनगर में युवाओं को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने को लाया था।

 

वह अपनी परचून की दुकान की आड़ में अवैध स्मैक बैचने का काम करता था। इसको लेकर अभियुक्त के खिलाफ और संलिप्त ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के साथ ही एसआई दीपक तिवारी, संजय, कमल रावत, प्रकाश खनेड़ा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  आपदा प्रभावित मसंदावाला गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गणेश जोशी ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *