Friday, October 2News That Matters


असम में सेना के जवान ने तीखी बहस के बाद जवान को मारी गोली, हिरासत में लिया गया आरोपी

 

    असम में सेना के जवान ने तीखी बहस के बाद जवान को मारी गोली, हिरासत में लिया गया आरोपी

 

मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले  संजय चंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिनसुकिया सिविल अस्पताल भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से असॉल्ट राइफल और 20 राउंड कारतूस जब्त किए हैं.

 

 

असम के तिनसुकिया जिले में सेना के एक जवान ने शनिवार को अपने ही सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों ड्यूटी पर थे, तभी शनिवार सुबह दोनों की तीखी बहस हुई और विवाद इतना बढ़ा की लांसनायक राजेंद्र प्रसाद ने अपने इंसास असॉल्ट राइफल की मैगजीन में मौजूद सभी गोलियां लेफ्टिनेंट संजय चंद के शरीर में उतार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
लाइपुली इलाके स्थित सेना के शिविर के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जानकारी पानीटोला चौकी पर मौजूद स्थानीय पुलिस को दी और प्रसाद को उसके बाद हिरासत में ले लिया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी ये पता लगा रही है कि किस बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसकी वजह से हत्या तक की नौबत आई. उन्होंने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले  संजय चंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिनसुकिया सिविल अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से असॉल्ट राइफल और 20 राउंड कारतूस जब्त किए हैं.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लैंड फ्रॉड के खिलाफ अभियान तेज, जल्द होगी अगली समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *