Monday, July 13News That Matters

उत्तराखंड हरिद्वार नाबालिग से तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म

हरिद्वार की फैक्टरी में 17 वर्षीय किशोरी से तीन दोस्तों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल पहले भी दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया था। वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रानीपुर कोतवाल के कुंदन सिंह राणा के मुताबिक गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र की किशोरी सलेमपुर में स्थित एक फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वहां पर इमरान नाम का युवक अपने दोस्त शोएब व जिशान के साथ खड़ा था। किशोरी का आरोप है कि तीनों दोस्त उसे जबरदस्ती जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर गई और अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। दोनों बहनें बहादराबाद थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि आरोपी इमरान एक साल से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। इमरान ने शादी का झांसा देकर पिछले साल लॉकडाउन में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस वक्त उसने वीडियो भी बनाई थी।

उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह सालभर से दुष्कर्म कर रहा था और गुरुवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ भी उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इमरान निवासी बुढाहेडी पथरी, शोएब और जिशान निवासी मीरपुर रानीपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के देहरादून ,हरिद्वार, नैनीताल ,उद्यम सिंह नगर में जारी है कोरोना का तांडव आज आये 2757 पाजिटिव केस तो 37 लोगो की मौत सहित देखे पूरी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *