Sunday, November 8News That Matters



उत्तराखंड मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव बने आईपीएस अभिनव कुमार

1996 बैच के अफसर अभी बतौर एडीजी कार्यरत

उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं अभिनव कुमार

इससे पहले दीपम सेठ रहे हैं सीएम के अपर सचिव


देहरादून। आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया है। कुमार इस समय अपर पुलिस महानिदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। वे इस पद पर भी बने रहेंगे और सीएम दफ्तर का काम अतिरिक्त तौर पर देखेंगे।

उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव 1996 बैच के अफसर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपना अपर मुख्य सचिव बनाया है। शासन से जारी आदेश के अनुसार अभिनव अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी पहले की संभालते रहेंगे। अभिनव को सीएम का बेहद नजदीकी माना जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले केवल एक आईपीएस दीपम सेठ ही डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अपर सचिव रहे हैं। उस वक्त दीपम से पास अपर सचिव गृह का भी प्रभार था।

यह भी पढ़ें -  सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है :धामी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *