Friday, October 2News That Matters


श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सेवा इंटरनेशनल ने भेंट किए 5 आक्सीजन कन्सनट्रेटर, बोले मुख्यमंत्री तीरथ : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सरकार के साथ एक महत्वपूर्णं सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सेवा इंटरनेशनल
ने भेंट किए 5 आक्सीजन कन्सनट्रेटर

 

देहरादून।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सेवा इंटरनेशनल, नई दिल्ली ने 5 आक्सीजन कन्सनट्रेटर भेंट किये। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्ध समिति के सलाहकार डाॅ यशबीर दीवान को आक्सीजन कन्सनट्रेटर भेंट किये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के उपचार में इन आक्सीजन कन्सनट्रेटरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 में राज्य के सभी अस्पताल अपने अपने स्तर से महत्वपूर्णं भूमिका निभा रहे हैं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सरकार के साथ एक महत्वपूर्णं सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है।

इस कठिन दौर में उन्होंने डाॅक्टरों व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन के प्रमुख सलाहकार डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में राज्य सरकार की ओर से अस्पतालों को हर सम्भव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।

महामारी व विपरीत परिस्थितियों में सरकार की ऐसी मदद स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व सेवा इंटरनेशल नई दिल्ली प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, भास्कर मैंदोला, सेवा इंटरनेशनल के देहरादून प्रतिनिधि तनुज पुण्डीर, शशांक नेगी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  भाजपा जिन कार्यों को शुरू करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए टनकपुर निकाय क्षेत्र में फिर से कमल खिलाने की अपील की  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *