Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड पुलिस भर्ती को लेकर खुशखबरी, जानिये किस महीने से शुरू होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी डीजीपी अशोक कुमार ने दी। मई में 2000 कांस्टेबलों और 170 दरोगाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने एक वीडियो जारी कर दी है।

DGP अशोक कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, ‘कृपया पुलिस भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। निकट भविष्य में होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती पर कुछ अड़चनों के कारण भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा विलम्ब हो रहा है। हमारे द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मई तक भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाये।’

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु  12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *