Wednesday, October 7News That Matters



कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कराने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कराने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

बिना मास्क के पाए जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चालान किया जाए

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए कङे निर्देश

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 से बचाव के लिये मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा समस्त नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। इसमें किसी तरह की रियायत न बरती जाए। प्रमुख बाजारों और भीड़ भाङ वाले स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जाएं। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सर्कल ऑफ़िसर इसकी स्वयं माॅनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर बढ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लिये जरूरी है कि कोविड गाइडलाइन का अनुपालन हर व्यक्ति द्वारा किया जाए। जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करे, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। बिना मास्क के नजर आने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत चालान किया जाए। बाजारों व दुकानों पर भी लोग दो गज की दूरी बनाए रखें। इसके लिये दुकानदारों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को प्रेरित किया जाए। एक बार फिर से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। लोगों को ‘दवाई भी और कङाई भी’ के लिए प्रेरित किया जाए।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की इस मुलाकात में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जहां उत्तराखंड आने का न्योता दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *