Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को दिल्ली एम्स किया रेफर कोरोना वायरस से हैं संक्रमित

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को दिल्ली एम्स किया रेफर
कोरोना वायरस से हैं संक्रमित

 

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत दिल्ली एम्स में होंगे भर्ती।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एहतियातन दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हो रहे है
बुधवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एहतियातन दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होंगे। बुधवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। बुधवार को पूर्व सीएम समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत इन सबका कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा, नहीं मुझे भी करवा लेना चाहिए और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूं और मेरे परिवार के एक साथ चार अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक है।’ 

 

गौरतलब  है कि पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कुछ दिन पहले टीका भी (पहली डोज) लगवा चुके हैं। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। दो दिन पहले ही वह डीएवी पीजी कॉलेज व सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें -  सरकारी स्कूलों में नहीं होंगे होम एग्जाम, बिना परीक्षा छात्र अगली क्लास में होंगे प्रोन्नत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *