Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड  महेश जीना सल्ट से भाजपा के प्रत्याशी

उत्तराखंड  महेश जीना सल्ट से भाजपा के प्रत्याशी

अल्मोड़ा जनपद की सल्ट  विधानसभा उपचुनाव  के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना होंगे
भाजपा के कद्दावर नेता और वरिष्ठ विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद शर्ट विधानसभा सीट खाली हुई जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए लेकिन भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है

सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य किया है जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा।
जनता से सीधे जुड़े होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना को अपने बेटे की तरह मानती थी इसलिए इस चुनाव में महेश जीना को सहानुभूति का भी बड़ा फायदा होगा।

महेश जीना बीकॉम ग्रेज्युट हैं और  निजी व्यवसाय करते हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं पिछले 38 सालों से वह संघ के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं ऐसे में उनके टिकट की दावेदारी को संगठन से भी काफी मजबूती मिलेगी जिसके बाद सभी दावेदारों को पकड़ते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें -  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: अहमदाबाद में रोड शो आज, मंगलवार कों धामी का अहमदाबाद पहुंचने पर जमकर किया गया स्वागत, लगे नारे पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *