Sunday, October 25News That Matters



महाकुम्भ मेले में किये जा रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने सराहा कुम्भ के लिये जारी एसओपी का अनुपालन करने की सभी से की अपील

महाकुम्भ मेले में किये जा रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने सराहा कुम्भ के लिये जारी एसओपी का अनुपालन करने की सभी से की अपील

कुम्भ मेले के लिये की जा रही हैं बेहतर व्यवस्थाएं

कुम्भ मेले में सभी को दिया जा रहा है सहयोग

आज उत्तरखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने हरिद्वार में कुम्भ मेला कार्यों का निरीक्षण किया , साधु संतों से आशीष लिया
फिर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं के लिये किये जा रहे कार्यों के प्रति मझे उन्होंने कुम्भ मेले के लिये जारी एसओपी का सभी से अनुपालन करने की अपेक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र की वाहय सज्जा बेहतर हुई है। एनएच से सम्बंधित सभी आवश्यक कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। इससे यातायात का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हम भी अभी इससे पूरी तरह ऊबर नही पाये है। उन्होंने कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी से कुम्भ से सम्बंधित एसओपी का अनुपालन करने की अपेक्षा की। हम स्वयं सुरक्षित रहकर ही दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेले के लिये निर्मित किये जा रहे सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बेस अस्पताल का निर्माण अंतिम चरण में है। इसमें श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों को कुम्भ मेले की कवरेज हेतु सभी आवश्यक अत्याधुनिक संचार उपकरणों से युक्त मीडिया सेंटर की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में जनजीवन को सुरक्षित रखने का हमारा प्रयास रहा है। इसके दृष्टिगत सभी को परेशानी हुई है। इसमें हरिद्वार के लोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम अब इस बुरे दौर से ऊबरने लगे हैं। राज्य सरकार सभी की मदद के लिये तत्पर है।

यह भी पढ़ें -  "सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख रही है धामी सरकार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *