Saturday, November 14News That Matters



हरीश रावत बोले थैंक्यू अनिल बलूनी जी, मैं आपकी सोच व समझ की कद्र करता हूं…

हरीश रावत बोले थैंक्यू अनिल बलूनी जी, मैं आपकी सोच व समझ की कद्र करता हूं…

देहरादून ।

भाजपा के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को नवबर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की है! उन्होंने कहा-थैंक्यू अनिल बलूनी जी, आप अच्छी सोच के साथ अच्छे प्रयास कर रहे हो, धरती पर कितने आपके प्रयास उतर रहे हैं, मैं उस मूल्यांकन के साथ नहीं देखता हूं, मैं आपकी सोच के साथ देखता हूं और मैं आपकी सोच व समझ की कद्र करता हूं। आपको नये साल की बहुत बधाई और नववर्ष आपके स्वास्थ्य व आपके लिये मंगलमय हो।

देखा जाय तो यह एक कुशल राजनीतिज्ञ व अच्छे राजनेता के लक्षण होते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी विपक्षी नेता के कार्यों की प्रशंसा की हो। इससे पूर्व वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्य कुशलता की भी प्रशंसा कर चुके हैं।

उनके ट्वीट में यह तो साफ झलकता है कि वे दिल से अनिल बलूनी के मुरीद हैं लेकिन विपक्षी राजनेता की भूमिका को देखते हुए उनके शब्दों में कूटनीतिज्ञ शब्दों की प्रधानता साबित करती है कि वे बेहद वाकपटुता के साथ जन मानस के मध्य अपना सन्देश रखने में महारथी हैं।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *