Friday, October 2News That Matters


कोरोना संक्रमित सीएम त्रिवेंद्र एहतियातन कुछ जांचों के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून अस्पताल से दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। कोरोना से संक्रमित सीएम त्रिवेंद्र रावत की रविवार देर शाम तबियत ख़राब होने के कारण उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सीटी स्कैन करने पर उनके फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया था।

मुख्यमंत्री के फिजीशियन के अनुसार, उनके स्वास्थ में अभी सुधार है। लेकिन उन्हें दिल्ली एम्स में चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई है। वहां उनकी कुछ जांचे होनी है। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी साथ गई हैं। उन्हें जीटीसी हेलीपेड से दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया। सीएम ने रेफर होने के दौरान अस्पताल स्टाफ़ की होसला अफजाई भी की।

यह भी पढ़ें -  काबीना मंत्री ने बताया कि विधायक निधि से पिछले तीन वर्षो में लगभग 2.50 करोड़ से अधिक की धनराशि सरोना न्यायपंचायत क्षेत्र के गांवों में विभिन्न आवश्यक योजनाओं के लिए दी गयी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *